चूरू: चूरू जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़-लोकतंत्र के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ
Churu, Churu | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर में 'एक पेड़ लोकतंत्र के नाम' विशेष स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं नैतिक मतदान अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।