केसठ: दसियाव गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या किए जाने की आशंका
Kesath, Buxar | Jul 4, 2026 केसठ प्रखंड के दसियाव गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान असमुद्दीन अंसारी की पुत्री खुर्शीदा खातुन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वर्ष 2024 में उसकी शादी भटौली निवासी राजा मुराद अंसारी से हुई थी।