गिरिडीह: ABVP के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के अवसर पर पीरटांड़ इकाई द्वारा गुरुवार को 2 बजे तक स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया।रोमांचक फाइनल मुकाबला मधुबन स्ट्राइकर और यंग स्टार क्लब के बीच खेला गया।