मेदिनीनगर (डालटनगंज): मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, मेदिनीनगर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से जुलूस समाप्ति तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक
मुहर्रम के अवसर पर 26 जून को डाल्टनगंज शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सुबह 6:00 बजे से जुलूस समाप्त होने तक शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार गढ़वा की ओर से आने वाले सभी बड़ी छोटी मालवाहक वाहन मंगरदाहा घाटी से आगे नहीं आ सकेंगे। रमकंडा और रामगढ़ की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों को नेउरा मे