खबर बगहा से हैं जहां मंगलवार को सुबह 33 हजार वोल्ट का विद्युत तार खेत में गिरने से गन्ने की फसल जल कर राख हो गई हैं,मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सिसवनिया और मोतीपुर गांव में पांच किसानों की करीब 26 कट्ठा गन्ने की फसल जल कर राख हो गई हैं,जिसके बाद किसानों के द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही हैं,घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।