बेगूसराय: कारगिल भवन में ADM ने लगाया जनता दरबार, 48 मामलों की सुनवाई हुई
कारगिल भवन में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे एडीएम सोमनाथ सिंह ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 25 आवेदन भूमि-विवाद से संबंधित थे. शेष 23 आवेदन अन्य विभिन्न मामलों से संबंधित थे. सभी आवेदनों को विस्तार पूर्वक सुना गया एवं मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.