पन्ना: अजयगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, दो घायल, एक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
Panna, Panna | Apr 25, 2026 अजयगढ़ में कल देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ एक लोडर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ग्राम हिमारदा निवासी रामु पाल और रामदिन पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिक्शा ने सड़क पर कई पलटियाँ खाईं। गंभीर चोटों के चलते रामु पाल को प्राथमिक उपचार के बाद आज जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है।