सुपौल: पार्श्व गायक उदित नारायण झा व परिजनों पर पहली पत्नी का गंभीर आरोप: धोखाधड़ी व जबरन ऑपरेशन का मामला
Supaul, Supaul | Feb 10, 2026 सुपौल महिला थाना में पार्श्व गायक उदित नारायण झा से जुड़ा एक गंभीर आवेदन सामने आया है, जिससे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने पति, देवर सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि वर्ष 1984 में शादी के बाद 1985 में पति मुंबई चले