बस्सी: बस्सी क्षेत्र के कानोता व आसपास में अवैध कॉलोनी पर JDA की कार्रवाई, 32 बीघा जमीन से हटाए अतिक्रमण
Bassi, Jaipur | Sep 24, 2024 बस्सी क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ JDA की टीम ने 32 बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही 4 कोलोनियो के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने यहां जोन 13 में विराजपुरा, बस्सी, में 6 बीघा, आगरा रोड पर 15 बीघा, सुमेल में 8 बीघा, जयसिंहपुरा खोर में 3 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।