गोरखपुर: जिले के बांसगांव और सदर लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई से शुरू होगा नामांकन
जिले में 7 मई से सदर लोकसभा व बांसगांव lलोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी नामांकन शुरू करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी करनी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोगों को नामांकन कक्ष में आने की अनुमति दी जाएगी। जुलूस व जनसभा के लिए प्रत्याशी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।