बनखेड़ी: नल-जल योजना शुरू, फिर भी बनखेड़ी के ठेंगावानी गांव के घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी, वीडियो वायरल
ठेंगावानी ग्राम में शासन की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का संचालन शुरू होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव के अधिकांश घरों में लगे नलों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस और ध्यान दे जिससे समस्या शीघ्र समाप्त हो।