कलान: ढाईघाट में मौनी अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने 'हरि बोलो, मौनी खोलो' के उद्घोष के साथ गंगा में लगाई डुबकी
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। ढाईघाट में चल रहे माघ मेला रामनगरिया में तमाम अव्यवस्थाओं के बीच प्रमुख पर्व मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने हरि बोलो मौनी खोलो के उद्घोष के साथ पतित पावनी गंगा मैया में डुबकी लगाकर गंगा पुरोहितों को अन्न,वस्त्र,फल,मिष्ठान और नकद मुद्रा दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।