जशपुर: जशपुर जिले के ग्राम सिमाबारी में आग से गरीब परिवार का घर जलकर हुआ राख
फरसाबहार क्षेत्र के ग्राम सिमाबारी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां अचानक लगी आग में एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह जलकर तबाह हो गया। सुबह करीब 7 बजे घर से उठती धुआं और तेज लपटों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बोरवेल