डीडवाना: हाईवे पर बुरादे से भरा ट्रक पलटा, केबिन में फंसे ड्राइवर और उसके साथी को लोगों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर
किशनगढ़ हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शेखावाटी स्कूल के सामने लकड़ी के बुरादे से भरा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे ड्राइवर और उसके साथी को सुरक्षित बाहर निकल गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।