मुशहरी: गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरपुर में निकली 1100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा शहर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में देशभक्ति और उत्साह का भव्य नजारा देखने को मिला। मुजफ्फरपुर परिवार की ओर से शहर में 1100 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। चारों ओर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वाता