कोडरमा: क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीआईजी सुनील भास्कर ने पत्रकारों से बातचीत
बुधवार को जिला मुख्यालय से सटे बागीटांड मैदान में 19वीं क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी सुनील भास्कर के द्वारा संपन्न हुआ। मौके पर उन्होंने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा की जो भी पुलिसकर्मी खेल में अच्छे हैं उन्हें हमारे द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है और वह आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलते हैं।