कोडरमा: पेयजल की समस्या को लेकर करमा मुखिया के नेतृत्व मेंPHEDकार्यालय लक्खीबागी के समक्ष करमा पंचायत के लोगों ने जमकर काटा बवाल
बुधवार को PHED कार्यालय लकी बागी के समक्ष कर्म मुखिया मनी देवी के नेतृत्व में करमा पंचायत की पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन हुआ। लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विभाग के द्वारा सहायक अभियंता धरना स्थल पर पहुंचे जिन्हें लोगों द्वारा पांच सूत्री मांग पत्र सौपा गया।विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनके समस्याओं का निदान होगा।