कोडरमा: साहू भवन में हुई अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक, वक्ताओं ने कहा कल कारखानों के नाम पर किसानों की जमीन छीन रही है सरकार
अखिल भारतीय किसान सभा सम्मेलन की अध्यक्षता किसान नेता महेश प्रसाद सिंह एवं रामेश्वर यादव ने किया सम्मेलन को उद्घाटन करते हुए जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि झारखंड में जल जंगल जमीन का लूट हो रहा है जिस दल की सरकार बन रही है किसानों के साथ धोखा दे रही है प्रत्येक वर्ष लाखों किसान विस्थापित हो रहे हैं गैरमजरूवा जमीन का रसीद नहीं कट रहा है।