हैदरगढ़: मीरापुर क्षेत्र में आरओ कूलर सालों से है बंद, भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल को तरस रहे लोगों ने बताई समस्या
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में तीन आरओ वॉटर कूलर एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ये कूलर मीरापुर क्षेत्र में स्थित हैं। लाखों रुपये की लागत से पंचम राज्य वित्त आयोग की निधि से स्थापित किए गए ये प्लांट अब केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।