मथुरा: फरह थाना इलाके में टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर वाहन सवारों और टोल कर्मियों में हुई मारपीट
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महुवन के समीप बने टोल प्लाजा पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक बार फिर टोल टैक्स को लेकर जमकर हंगामा हो गया। हरियाणा के यात्रियों के अनुसार आगरा से दिल्ली की तरफ जाते समय उन्होंने फास्टैग से टैक्स कटवाया, फास्टैग में रुपए कम होने पर टोल कर्मी ने 500 अतिरिक्त मांगे इसी को लेकर कहा सुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, और हंगामा हुआ।