मथुरा: थाना हाइवे के इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी के संचालक को ब्लैकमेल कर चौथ मांगने के आरोप में महिला समेत 2 लोगों पर FIR दर्ज
कृष्णा नगर क्षेत्र निवासी अमित बंसल के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी कंपनी केशव पब्लिकेशन में हाईवे इलाके की रहने वाली 1 महिला नौकरी करती थी। कंपनी में कमर्चारी से विवाद के बाद महिला ने उन्हें छेड़छाड़ के आरोप में फसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 10 लाख की चौथ मांगी। जिसकी शिकायत एसएसपी से की गई। शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात 12 बजे पुलिस ने केस दर्ज किया।