ओमनगर इनारावरण में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उर्मिला देवी द्वारा किया गया। जबकि मौके पर जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य औंकार यादव सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। मौके पर जननायक के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।