उज्जैन शहर: कालियादेह महल स्थित बावनकुण्ड में हुई युवक की हत्या के मामले मे पुलिस ने दो आरोपियों क़ो किया गिरफ्तार
कालियादेह महल स्थित बावनकुण्ड में हुई हिरालाल केवट की संदिग्ध मौत के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों, दिलीप उर्फ दद्दे और मुकेश केवट को अभिरक्षा में ले लिया है।