मुशहरी: रेल यात्रियों से मारपीट मामले में मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. गौरव मंगला ने दो पुलिस कर्मियों को किया निलंबित
जयनगर स्टेशन पर रक्सौल लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस से एक पक्ष उलझ गया। बदसलुकी एवं मारपीट करने लगा। इसके जवाब में पुलिस जवानों ने बल प्रयोग किया गया। इस क्रम में यात्री एवं पुलिस जवान दोनों गंभीर रूप लोग घायल हो गए।इसके आलोक में रेल एसपी गौरव मंगला ने दो पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।