आसाम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य डॉ. हरिवंश दीक्षित के आवास पहुंचे। वह बुधवार को तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के डीन एवं आसाम राजभवन के सलाहकार डॉ. हरिवंश दीक्षित के मीरापुर आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉ. दीक्षित से शैक्षिक और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।