स्कूल शिक्षा परिषद के तत्वाधान में व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत बुधवार को हनुमानगढ के अम्बेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में सूरेवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हरमनप्रीत कौर प्रथम स्थान पर रही। गुरूवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह व स्टाफ ने छात्रा को स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार देकर पुरस्कृत किया।