मऊ: भादसामानोपुर हाइवे तिराहे और डांडी चट्टी के पास से 03 शातिर हत्यारोपित अभियुक्त गिरफ्तार
डांडी चट्टी व भादसामानोपुर हाइवे तिराहे के पास से वांछित अभियुक्तों क्रमशः अलकमा पुत्र हेसामुद्दीन निवासी मुहल्ला हुंसापुरा थाना कोपागंज मऊ, अबुशामा पुत्र निजामुद्दीन निवासी वाजिदपुर थाना कोपागंज मऊ व नासिर पुत्र असलम निवासी हकीमपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ के कब्जे से आलाकत्ल एक चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा चालान न्यायालय किया गया।