चंदिया: चंदिया में दुष्कर्म के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी, कोर्ट ने भेजा जेल… नाम बदलकर पहचान छिपाने के आरोपों की भी जांच
चंदिया थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी हारुण खान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के रूप में कार्य करता था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर चंदिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,