गड़हनी: बराप मुसहर टोली से 146 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गया गिरफ्तार
गड़हनी पुलिस ने 11 अक्टूबर दोपहर 3 बजे एक शराब धंधेबाज को 146 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति बराप मुसहर टोली निवासी स्व रामलाल मुसहर के पुत्र रमुना मुसहर बताया जा रहा हैं। गिरफ्तार व्यक्ति को कांड संख्या 154/25 मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है।