मोहनिया: पूर्व विधान परिषद सदस्य भाजपा के लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने मोहनिया में कहा, जनसुराज के प्रशांत किशोर हैं वोट कटवा
कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे पूर्व विधान परिषद सदस्य भाजपा लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा जनसुराज के प्रशांत किशोर वोट कटवा के रूप में रहेंगे । लड़ाई बिहार के चारों विधानसभा के उपचुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच है और चारों सीटों पर एनडीए भारी बहुमत से जीत रही है।