मोहनिया: घटाव गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, सीएचसी कुदरा में उपचार के बाद किया गया रेफर
कुदरा थाना क्षेत्र के घटाव गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए । सभी घायलों के उपचार के लिए सीएचसी कुदरा लाया गया। घायलों ने कुदरा थाना को घटना का जानकारी दिया है।