सादुलपुर हिसार एनएच 52 पर राजगढ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कार को जप्त कर 51 किलो 150 ग्राम चांदी बरामद की है तथा दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पुलिस ने बरामद चांदी की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपए आंकी है। बताया इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।