चम्बा: चंबा जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का आयोजन किया जाएगा
Chamba, Chamba | Sep 16, 2025 जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छोत्सव” रखी गई है, जो त्योहारों के मौसम को स्वच्छ एवं हरित उत्सवों के विचार से जोड़ती है। यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।