जर्जर मकान की दीवार गिरने से कई हादसे हो चुके हैं। इसके लोग जान भी गवा चुके हैं। इन बड़े हादसों से नगर पालिका ने कोई सबक नहीं लिया है। मानसून मुहाने पर खड़ा है। तेज बारिश इन खोखली हो चुकी दीवारों के लिए काल बन सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार पूरी तरह बेखबर बैठे हैं।