भरथना: उझियानी ईट भट्टा के सामने NH19 महेवा कट से जेल में बन्द परिजनो से मिलकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात कार ने मारी टक्कर
ग्राम पुर्वा डोरी मुरादगंज निवासी रामवीर पुत्र बलराम सिंह ने बताया कि सोमवार को जेल में बंद मां पिता भाई से मिलकर वापस लौट कर बाइक से गांव जा रहा था। देर शाम करीब 5:30 बजे के समय जैसे ही वह बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी गांव के ईट भट्टा के सामने NH19 महेवा कट से पहुंचा कि सामने से अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक हेलमेट के चलते बाल बाल बच गया