पन्ना: सरकारी आदेशों को ठेंगा! पन्ना में दबंगों ने सरकारी रास्ते और गोठान की जमीन पर किया अवैध कब्जा, प्रशासन मौन।
Panna, Panna | Jun 13, 2026 गुनौर के ग्राम सतवा में प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। दबंगों ने पीड़ित लल्लू दहायत की निजी जमीन, आम रास्ते और गोठान भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। तहसीलदार और अपर कलेक्टर के बेदखली आदेशों के बावजूद राजस्व अमले ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।