चंदेरी सिविल अस्पताल में 23 जनवरी की शाम करीबन 4:30 बजे घायलों के परिवारजनो ने जवाबदार अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना करीबन 2:00 बजे हुई जिसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची और जब हम अपने निजी वाहन से घायलों को चंदेरी सिविल अस्पताल ले आए तो वहां करीबन 1 घंटे तक घायलों का इलाज नहीं हुआ।