चायल: सराय अकील कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ
सरायअकिल, कौशाम्बी। सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। फकीराबाद, सराय अकिल, अंबारी समेत विभिन्न गांवों और कस्बों की ताजियां निर्धारित मार्गों से होते हुए कारण चौराहे पर एकत्रित हुईं।