राजगढ़: राजगढ के मुख्य बाजार में मिठाई की दुकान में अचानक लगी आग, हादसे में दुकान मालिक व कर्मचारी सहित चार लोग झुलसे
Rajgarh, Churu | Apr 11, 2026 राजगढ शहर के मुख्य बाजार स्थित घंटाघर के पास शनिवार सुबह एक मिठाई की दुकान में अचानक से तेज आवाज के साथ आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस हादसे में दुकान मालिक सहित दुकान पर काम कर रहे चार कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत ही श्रीनाथ जी अस्पताल राजगढ में पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। आगजनी के कारणों का पता नही चल पाया है।