शामली: शामली के टंकी रोड पर पुलिस ने चलाया साइबर जन जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | May 8, 2026 शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शामली शहर के टंकी रोड पर साइबर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल व लिंक से बचाव के संबंध में स्थानीय लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। आमजन को व्यक्तिगत डाटा सुरक्षित रखने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।