मध्यप्रदेश के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बुधवार शाम को ग्राम पड़ाली के समीप एक तेज रफ्तार कार बाईक को टक्कर मारते हुए रोड पर पलट गई। इस घटना मे बाईक सवार 48 वर्षीय लालपुरा निवासी श्रीराम पिता बालू की मौके पर मौत हो गई। वही पीछे बैठी 25 वर्षीय युवती निशा गंभीर घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया है।