अनूपपुर: ग्राम दारासगर से एक वर्ष से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 15 बोरी सीमेंट बरामद
भालूमाड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पैंथर कंपनी की 15 बोरी सीमेंट भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार चोरी के प्रकरण में आरोपी लंबे समय से फरार था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भालूमाड़ा थाना पुलिस ने दबिश दी।