बेलदार बिगहा गांव स्थित बधार के एक गेहूं के खेत से पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। शराब उजले रंग के एक गैलन में रखी हुई थी। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी राजेंद्र बेलदार मौके से फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने शनिवार दोपहर बताया कि मामले में कोंच थाना कांड संख्या 66/26 दर्ज कर ली गई है।