कोचस: कोचस में गैस संकट पर बवाल, नाराज उपभोक्ताओं ने सासाराम-चौसा पथ किया जाम
Kochas, Rohtas | Mar 30, 2026 कोचस में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सासाराम-चौसा मुख्य पथ को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गैस की आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना