मंझनपुर: कौशाम्बी में सलामी में अनुशासन देखकर IG ने रोकी निगाहें, मौके पर गार्द कमांडर को मिला सम्मान
कौशाम्बी पुलिस लाइन में उस समय गर्व का माहौल बन गया, जब सम्मान गार्द की सलामी के दौरान प्रदर्शित अनुशासन, सटीक ड्रिल और शानदार टर्नआउट ने पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। परेड की एक-एक गतिविधि से प्रभावित वरिष्ठ अधिकारी ने गार्द कमांडर की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए तत्काल नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर दी।