सोहागपुर: सीवर लाइन का गड्ढा खोद कर कार्य छोड़कर मौके से नदारत हुए कर्मचारी वीडियो हुआ वायरल वार्ड क्रमांक 15 का मामला
शहडोल वार्ड क्रमांक 15 में सीवर लाइन का कार्य करने वाले कर्मचारी बीच रास्ते पर 20 फीट का गड्ढा खोदने के बाद कार्य छोड़कर मौके से चले गए हैं,जिससे वार्ड वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वार्ड वासियों का कहना है कि लगभग 20 दिनों से कर्मचारी मौके पर नहीं आए हैं,रास्ता बंद है जिसका वीडियो मंगलवार को लगभग 5:15 बजे वायरल हुआ है।