तराना: तराना मे एक ही छत के नीचे मिला योजनाओं का लाभ | जन कल्याण शिविर में उमड़े ग्रामीण
Tarana, Ujjain | Jun 14, 2026 रविवार दोपहर 1 बजे तराना कृषि उपज मंडी प्रांगण में विकासखंड स्तरीय जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। 12 से 18 जून तक चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत लगे इस शिविर में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य और पंचायत विभाग के स्टॉल लगे। ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड, पेंशन, नामांतरण और योजनाओं के आवेदन एक ही जगह कराए। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया।