नीम का थाना: नीमकाथाना के प्रीतमपुरी की पहाड़ी में लगी आग 20 वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम प्रीतमपुरी की पहाड़ी पर अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और आग पहाड़ी की चोटी तक फैल गई । सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । तेज हवा के कारण आग लगातार बढ़ती रही । प्रीतमपुरी की पहाड़ी पर आग को बुझाने के लिए वन विभाग के 20 कर्मचारी मोजूद रहे