फैज़ाबाद: अयोध्या में आज भूमि पूजन के पूरे हुए 4 साल,राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अयोध्या के लिए 5 अगस्त 2020 का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है।इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में भूमि पूजन किया गया।यह दिन अयोध्या के लिए स्वर्णिम इन है। जिसे कभी भुला नहीं जा सकता है।इस पल को यादगार बनाने के लिए रामलला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।