फैज़ाबाद: अयोध्या गैंगरेप मामले में रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए महिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर
अयोध्या गैंगरेप मामला,रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए महिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर। लेकिन लखनऊ के किस अस्पताल में पीड़िता को ले गए हैं किसी ने भी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन बताया जा रहा है कि पीड़िता के स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए उसे लखनऊ भेजा गया है। महिला बाल कल्याण की सदस्य कविता मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है।